फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः बलिया में गैंग लीडर विशंभर के मकान की हुई कुर्की, 2.13 करोड़ की संपत्तियां कुर्क करने का है आदेश

Sat, 19 Jun 2021 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

गैंग लीडर विशंभर ने संगठित तरीके से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती व अन्य अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। उसके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अतिरिक्त बलिया के विभिन्न थानों और लखनऊ को मिलाकर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
बलिया: गैंग लीडर विशंभर के मकान की हुई कुर्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया में अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित करने वाले  गैंग लीडर विशंभर यादव के गांव टकरसन स्थित मकान के आधे हिस्से को शनिवार को एसडीएम सदर राजेश यादव, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रमाजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कुर्क कर लिया।  इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गड़वार की रिपोर्ट और पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उक्त संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए थे। विशंभर  यादव निवासी ग्राम टकरसन थाना बांसडीह रोड पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसका गैंग लीडर स्वयं विशंभर  यादव है। समाज विरोधी आपराधिक गतिविधियों के बल पर अवैध रूप से चल और अचल संपत्तियां बना रखी थी।

विशंभर यादव की 2.13 करोड़ की संपत्ति एक दिन पहले जिलाधिकारी अदिति सिंह  ने कुर्क करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को कुर्की की कार्रवाई की गई है। मकान का शेष हिस्सा दूसरे के नाम है।  

विज्ञापन

विशंभर के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज

गैंग लीडर विशंभर यादव के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थानों और लखनऊ को मिलाकर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। विशंभर की आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है। उसने दो करोड़ 13 लाख 14 हजार की चल-अचल संपत्तियां अवैध तरीके से स्वयं, शिवनारायण यादव व नीतू यादव के नाम से अर्जित की हैं। जिलाधिकारी ने इन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन

मिंटू सिंह हत्याकांड में विशंभर था आरोपी

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने दाह संस्कार में शामिल होने बाइक से जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया था। 

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा (70) पुत्र सुघर वर्मा की 24 जून 2020 की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग 25 जून की शाम महावीर घाट के लिए निकले। गांव के लोगों के साथ मिंटू सिंह (38) और शुभ नारायण वर्मा (48) बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

जैसे ये महावीर घाट के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुभ नारायण वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में विशंभर यादव समेत कई लोग आरोपी थे। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में अभियुक्त विशंभर समेत सभी आरोपी जेल में हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें