जनपद के 79 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। दूरदराज के इलाकों और मलिन बस्तियों में रहने वाले 3360 लोगों की निशुल्क जांच कर दवाएं वितरित की गईं। इसमें 1595 पुरुष, 1306 महिलाएं एवं 459 बच्चे शामिल हैं।
मेले में कोविड जांच, गोल्डेन कार्ड, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई। नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के कुल 79 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मेले का आयोजन सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक किया गया। बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, नि:शुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण, नसबंदी के लिए पंजीकरण किया गया। गोल्डेन कार्ड बनाए गए। क्षय रोग की जांच के साथ परिवार नियोजन के साधन का नि:शुल्क वितरण किया गया।