नगर के टीडी कालेज से टीजीटी की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : BALLIA
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की लिखित परीक्षा रविवार को दूसरे दिन जिले के नौ केंद्रों पर कोविड गाइडलाइन के अनुरूप हुई। इसमें 7365 के सापेक्ष 5831 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी। 1534 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से अपरान्ह 4:30 बजे तक हुई।
रविवार को पहली पाली में सात परीक्षा केंद्रों पर 2495 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठें। 587 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। दूसरी पाली में नौ परीक्षा केंद्रों पर 3336 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 947 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र पर एक पर्यवेक्षक और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। इसके अलावा उड़ाका दल की टीम भी परीक्षा केंद्रों का लगातार चक्रमण करती रही। बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से अनुचित साधन के प्रयोग और किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिलीं।