फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के पीसीएफ गोदाम में उपलब्ध है 1200 मी. टन डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के पीसीएफ गोदाम में 1200 मी. टन इफको डीएपी उपलब्ध है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि समितियों पर डीएपी भेजने की प्रक्रिया जारी है। चिलकहर विकास खंड के बर्रेबोझ, सलेमपुर, छिब्बी संवरा, बछरजा, सिकरिया खुर्द, हजौली एवं टीकादेवरी का मांग पत्र पीसीएफ को भेजा गया है।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष पीसीएफ द्वारा बर्रेबोझ में 12.500 एमटी, सलेमपुर में 12.500 एमटी एवं क्रय केंद्र पीसीएफ, चिलकहर पर 150 एमटी डीएपी भेजी गई है। पीसीएफ द्वारा समितियों पर खाद भेजने की प्रकिया जारी है। पन्दह विकास खंड के एकइल, सकरपुरा, मिश्रौली, खड्सरा संघ, चडवा-बरवा, खेजुरी, बाछापार एवं पन्दह की मांग पीसीएफ को भेजी गई है। जगदरा एवं पकड़ी का मांग पत्र प्राप्त नहीं है। इसके सापेक्ष पीसीएफ द्वारा खेजुरी में 10 हजार, चड़वा-बरवा में 12.500, मिश्रौली में 25 हजार, एकइल में 12.500 एमटी उर्वरक भेजी गयी है। शेष समितियों में सोमवार तक खाद पहुंच जाएगी। बताया कि पीसीएफ के बफर गोदाम में 1200 मी. टन इफको डीएपी उपलब्ध है। साथ ही समितियों पर 600 मी. टन डीएपी उपलब्ध है। डीएपी व यूरिया की अतिरिक्त मांग प्रशासन स्तर से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें