फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में बनकर तैयार होंगे एक हजार पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वर्ष 21-22 में आवंटित पीएम आवास के निर्माण में तेजी लाने को लेकर कवायद की जा रही है। अधिकारी दिसंबर तक एक हजार आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए तैयारी में हैं ताकि ठंड के दिनों में गरीबों को छत मुहैया हो सके। उधर, जो लाभार्थी किस्त लेने के बाद भी आवास का निर्माण शुरू नहीं कर रहे उन्हें नोटिस भी देने की तैयारी में विभाग जुटा है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में कुल 8599 पीएम आवास निर्माण का लक्ष्य है और इसके सापेक्ष 8565 लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया जा चुका है। बताया जाता है कि पिछले महीनों में लगातार बारिश के कारण आवास निर्माण का कार्य भी प्रभावित हुआ। अब जब मौसम साफ है और भवन सामग्री की उपलब्धता भी हो जा रही है। लिहाजा अब विभाग ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों की माने तो आवंटन के सापेक्ष 8295 लाभार्थियों को पहली किस्त और 3748 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। अब तक कुल 272 लाभार्थियों ने दूसरी किस्त का पूरा प्रयोग कर लिया और इनके आवास पूर्ण होने के कगार पर हैं। अब अधिकारी दूसरी किस्त ले चुके लाभार्थियों के आवास को जल्द पूरा कराने के लिए जोर लगा रहे हैं।
सीडीओ ने आवास निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए सभी बीडीओ को निर्देश जारी किया है। डीआरडीए के पीडी डीएन दुबे ने बताया कि दिसंबर में एक हजार से अधिक पीएम आवास बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके लिए संबंधित सचिवों को भी निर्देश दिया गया है कि वह लाभार्थियों के निर्माण की लगातार मॉनीटरिंग करते रहें और लापरवाही बरतने वाले लाभार्थियों को नोटिस भी जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें