बहराइच। नानपारा-बहराइच हाईवे पर चरसंडा गांव के पास युवक को बेकाबू वाहन से ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के चरसंडा गांव के पास नानपारा-बहराइच हाईवे पर 25 वर्षीय युवक को किसी वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। युवक को गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मटेरा थानाध्यक्ष आरपी यादव दलदल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। 72 घंटे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)