फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
हरदी क्षेत्र के मिरौठा में सड़क हादसे में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच/तेजवापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल है। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के तेजवापुर निवासी झुररा (32) पुत्र शत्रोहन व संतोषी (45) पुत्र छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सामान लादकर भगवानपुर से घर कहारनपुरवा तेजवापुर आ रहे थे। रास्ते में हरदी थाना क्षेत्र के गदामार के पास पहुंचे थे तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान झुररा की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर बहराइच-गोंडा मार्ग पर शकुंतला डिग्री कॉलेज के पास बाइक व कार में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार कुलदीप (28) पुत्र पप्पू निवासी महनगी स्कूल किला थाना दरगाह शरीफ घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
तीसरी घटना मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा बाजार की है। जहां पर बाइक सवार रहमान खान पुत्र हनीफ खान निवासी शेखपुरवा सहदेई गोकुलपुर थाना रिसिया को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें