फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली के विरोध पर कार्डधारकों को पीटा

विज्ञापन
सुजौली के आंबा गांव में घटतौली के विरोध में कोटेदार व समर्थकों के बीच मारपीट के बाद जमा लोग। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत आंबा में राशन वितरण के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि कार्डधारकों ने घटतौली का विरोध किया तो कोटेदार ने अपने समर्थकों के साथ कार्डधारकों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। जिसमें छह से अधिक कार्डधारक चोटिल हो गए। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सभी का मरहम पट्टी कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। कार्डधारकों की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 151 की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के भर्थापुर गांव के ग्रामीण नाव के सहारे 12 किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर राशन लेने के लिए आंबा गांव जाते हैं। रविवार सुबह भर्थापुर गांव निवासी मुन्न्ना लाल मौर्य व अन्य कार्ड धारक जब राशन लेने के लिए कोटदार के पास पहुंचे तो छह यूनिट के हिसाब से 30 किलो गल्ला देने की बात कही। आरोप है कि कोटेदार जमील अहमद ने 30 किलो के बजाय 25 किलो ही गल्ला दिया। जिसका कार्ड धारकों ने विरोध किया। इस पर कोटदार व उनके समर्थकों ने कार्ड धारकों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से पिटाई की।
कोटेदार के हमले में भर्थापुर गांव निवासी मुन्ना लाल मौर्य समेत छह से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंबा में किया गया। घटना की सूचना पर सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कोटेदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें