कैसरगंज (बहराइच)। ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को सहकारिता मंत्री ने कैसरगंज विधानसभा क्षेत्रवासियों को तीन करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने का संकल्प लिया।
कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान कैसरगंज विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कार्यकाल के दौरान कैसरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया गया। क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र, निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर विद्युत ट्रांसमिशन की स्थापना कराई गई। कुंडासर में गौशाला का निर्माण, कैसरगंज पीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट, जनसुविधा केंद्र की स्थापना, जरवल में आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुल व पुलियों का निर्माण कराया गया।
कैबिनेट मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्रों तक पंहुचे इसके लिए वह प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के दौरान आरईएस के अधिशासी अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव, बीडीओ अजीत सिंह, गौरव वर्मा, संदीप बिसेन, सुबेद वर्मा, शिवसहाय सिंह भाजपा के मीडिया प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, महामंत्री शिवानंद सिंह आदि मौजूद रहे।