फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पंचायत भवन की छत ढही

विज्ञापन
मिहींपुरवा के पौंड़ा में गिरी पंचायत भवन की छत। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत पौंडा में लगभग 15 लाख की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को अचानक बल्ली टूटने से पूरी छत ढह गई। कल ही छत डाली गयी थी। इस हादसे में मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

विकास खंड मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत पौंडा में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। पंचायत भवन के निर्माण के लिए दीवार बन चुकी थीं। छत डालने के लिए पाड़ बांधा गया था, जिसमें लगी बल्ली छत का वजन सहन नहीं कर सकी और टूट गई, जिससे छत ढह गई। एक बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि अधिकतर हिस्से में छत पड़ चुकी थी। लगभग एक लाख की निर्माण सामग्री बर्बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में सभी मजदूर बाल-बाल बच गए।
ग्राम पंचायत अधिकारी पौंडा इरशाद अहमद ने बताया कि पौंडा में प्रधान की ओर से छत डलवायी जा रही थी। इस दौरान मुख्य बल्ली टूट गई, जिससे छत का कुछ ढह गया। किसी मजदूर को कोई चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा चंद्रशेखर ने बताया कि मिहींपुरवा की कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। पौंडा के निर्माणाधीन पंचायत भवन की छत ढहने की जानकारी अभी नहीं मिली है। पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा होने पर ही भुगतान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें