फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा में एक अक्तूबर को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य महकमे के साथ ही स्वयंसेवी संगठन भी शिविर में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक सरोकारों की श्रंखला के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में लगेगा। शिविर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. चंद्रभान की देखरेख में लगेगा।
शिविर में पंजीकरण के लिए राजू जायसवाल के मोबाइल नंबर 9839908446 और सत्यप्रकाश गुप्ता के नंबर 9415121627 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर में रक्तदान करने के लिए पंजीकरण एक अक्तूबर को सुबह दस बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें