फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में नानी को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। जिले में हत्याओं का दौर बदस्तूर जारी है। बृहस्पतिवार को लगातार छठवीं हत्या हुई है। प्रतिदिन हो रही हत्याओं से पुलिस का इकबाल लगभग खत्म हो रहा है। इस बार नाती ने अपनी नानी को गोलियों से उड़ा दिया। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा था। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आननफानन मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी औपचारिकता करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लगातार हो रही हत्याओं से पूरे जिले में हड़कंप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नानपारा निवासी मंगला देवी (80) पत्नी स्व. लाला यादव विगत 20 वर्षों से अपनी बेटी के केशवापुर स्थित घर पर रह रही थी। मृतक मंगला देवी के नाती गुड्डू यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी गौरा धनौली (थाना मटेरा) ने जमीन की रजिस्ट्री को लेकर नानी मंगला देवी को गोली मार दी, जिसमें मंगला देवी की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मंगला देवी की तीन बेटियां थीं। एक-एक बीघा जमीन मंगला देवी द्वारा तीनों बेटियों को रजिस्ट्री कर दी गई थी। शेष जमीन को नाती गुड्डू को रजिस्ट्री करने की बात चल रही थी। नाती गुड्डू बाकी समस्त जमीन को अपने पक्ष में रजिस्ट्री कराना चाहता था, लेकिन बात बन नहीं पा रही थी। नाराज गुड्डू यादव ने नानी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

छह दिनों से प्रतिदिन हो रही हत्याओं की स्थिति
- 16 अप्रैल को कैसरगंज थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
- 17 अप्रैल को पयागपुर थाना क्षेत्र में चाचा चाची की भतीजों ने फावड़े से काटकर हत्या कर दी।
- 18 अप्रैल को पयागपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
- 19 अप्रैल को देहात कोतवाली क्षेत्र में नाती ने अपने नाना की लाठी से पीटकर हत्या कर दी।
- 21 अप्रैल नानपारा कोतवाली क्षेत्र में नाती ने अपनी दादी की हत्या कर दी।
प्रतिदिन हो रही हत्याओं से जिले में हड़कंप
जिले के किसी न किसी थाना क्षेत्र में हत्याएं हो रही हैं। बृहस्पतिवार को छठवां दिन था। लोगों को उम्मीद थी कि अब पुलिस मुस्तैद हो जाएगी और शांति बहाल होगी। लेकिन छठे दिन भी हत्या हो गई। इस हत्याकांड से जिले में सनसनी फैल गई। हालात ऐसे हैं जैसे पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म हो चुका है। पुलिस कोई ऐसा काम भी नहीं कर रही है, जिससे लोगों में कानून के प्रति भय व्याप्त हो। आम जनता अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगी है। अगर हत्याओं का दौर न थमा तो हालात और बिगड़ सकते हैं। नवागत कप्तान कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं।
पूरा पुलिस-प्रशासन राजनैतिक विरोधियों के विध्वंस में जुटा है। पुलिस को अब अपराधियों से कोई मतलब नहीं रह गया है। छह दिनों में छह हत्याएं हो जाना आम बात नहीं है। यही जंगलराज की निशानी है। सपा का शीर्ष नेतृत्व बहराइच में हो रही हत्याओं पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। जल्द ही शीर्ष नेतृत्व आए दिन हो रही हत्याओं को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। -रामहर्ष यादव, जिलाध्यक्ष, सपा, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें