बहराइच। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन सोमवार से किया जाएगा। यह परीक्षाएं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर आयोजित कराई जा रही हैं। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराने के लिए महाविद्यालयों ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में कराया जाएगा। परीक्षाएं नौ अप्रैल तक आयोजित होंगी।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से इस वर्ष परीक्षा में व्यापक बदलाव दिखायी पड़ रहे हैं। पहले प्रति वर्ष स्नातक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन होता था, लेकिन अब हर छह माह पर परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षाओं के बाद परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से अंक पत्र भी वितरित किए जाएंगे। जबकि इससे पहले प्रति वर्ष होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के बाद अंक पत्र वितरित किए जाते थे। नई व्यवस्था से छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में आसानी होगी। शिक्षकों को भी पाठ्यक्रम पूर्ण कराने में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पूर्व में मध्य सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन कराया जा चुका है। इस परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न पत्र 30-30 अंक के थे। जिनके अंक प्रथम सेमेस्टर में होने वाली परीक्षा में जोड़े जाएंगे। प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों की परीक्षा 70 नंबर की होगी। परीक्षा के आयोजन के लिए जनपद के सभी महाविद्यालयों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कराया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा में बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।
40 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे छात्र-छात्राएं
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए 40 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें से नगर क्षेत्र के महिला पीजी कॉलेज, ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय व रिसिया के गायत्री विद्यापीठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं अपने महाविद्यालय में ही परीक्षाएं देंगे। जबकि अन्य महाविद्यालयों के छात्रों का सेंटर दूसरे महाविद्यालयों को बनाया गया है। छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा प्रदान की गई है।
किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बना नोडल सेंटर
डॉ. राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय की ओर से नगर के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा नोडल सेंटर बनाने के बाद जनपद के सभी महाविद्यालयों को उत्तर पुस्तिकाएं व प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र प उत्तर पुस्तिकाएं महाविद्यालय पहुंच गई हैं। जहां उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। प्रतिदिन सभी महाविद्यालयों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही सभी महाविद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाओं को भी यहीं संकलित किया जाएगा।
14 से 24 तक होंगी बैक पेपर परीक्षाएं
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ ही सोमवार से बैक पेपर परीक्षाओं का भी आयोजन किया जाएगा। बैक पेपर परीक्षाओं में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के सभी विषयों के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी ने बताया कि बैक पेपर परीक्षाओं का आयोजन आगामी 24 अप्रैल तक किया जाएगा।
परीक्षा का कार्यक्रम
तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली
प्रात: 8 से 11 दोपहर 2 से 05
14.3.22 शारीरिक शिक्षा चित्रकला
15.3.22 गृह विज्ञान समाजकार्य
21.3.22 सैन्य विज्ञान संगीत
22.3.22 भूगोल मनोविज्ञान
23.3.22 हिन्दी उर्दू/भूगर्भ विज्ञान
24.3.22 अंग्रेजी संस्कृत
25.3.22 प्राचीन इतिहास दर्शनशास्त्र
26.3.22 राजनीति विज्ञान लोक प्रशासन, ऑफिस मैनेजमेंट
एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस, सिन्धी,
जैनोलॉजी, सीड टेक्नालॉजी।
28.3.22 समाजशास्त्र मध्यकालीन इतिहास
29.3.22 शिक्षाशास्त्र अर्थशास्त्र
30.3.22 को-कोरिकुलर-खाद, को-कोरिकुलर-खाद
पोषण एवं स्वच्छता (ऐच्छिक) पोषण एवं स्वच्छता (ऐच्छिक)
समय- आठ से 10 प्रात:। समय-दो से पांच।
केवल छात्र केवल छात्राएं
31.3.22 गणित वाणिज्य, प्रथम
01.4.22 भौतिक विज्ञान वाणिज्य, द्वितीय
04.4.22 प्राणि विज्ञान वाणिज्य, तृतीय
05.4.22 वनस्पति विज्ञान वाणिज्य, चतुर्थ
06.4.22 रसायन विज्ञान विधि, सूचना तकनीकी, सांख्यिकी, इंफारमेशन टेक्नालॉजी, सॉलिड वेस्ट
मैनेजमेंट, इक्सटेशनल
एक्टीविटीज एंड रूरल
डेवलपमेंट, इंडियन
कांस्टीट्यूशन,
हिस्ट्री ऑफ अयोध्या
केवल माइनर
07.4.22 जैव रसायन विज्ञान इलेक्ट्रानिक्स
08.4.22 माइक्रोबायोलॉजी कम्प्यूटर साइंस
09.4.22 पर्यावरण विज्ञान बायोटेक्नालॉजी