फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के निलंबन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी थाने के एक सिपाही को निलंबित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जमीनी विवाद में कुछ लोगों द्वारा गलत आरोप लगाकर सिपाही को निलंबित कराने की साजिश रचने की बात कही है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी किशोरी लाल समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि हरदी थाने में तैनात सिपाही विनोद कुमार को गलत तरीके से निलंबित कर दिया गया है।
 उनका गांव के ही बांकेलाल से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसमें सिपाही की ओर से अवैध कब्जे को रोकने का प्रयास किया गया था।
उधर इस मामले में ग्रामीण छैल बिहारी, अच्युतानंद पांडेय, रामदुलारी, रामसागर, राजेंद्र प्रसाद, प्रेम नरायन, बदलूराम, दितेराम, अनिल कुमार, अनवर अली, ताहिर अली, रामकुमार, जानकी, पुष्पा, सुंदरी, चुन्नू समेत अन्य ग्रामीणों ने भी एसपी को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सिपाही को कुछ लोगों द्वारा फर्जी शिकायत कराकर निलंबित कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें