फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कर्मी पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Wed, 24 Jun 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगा देने और आठ माह की बच्ची को असलहे की नोक पर उठा ले जाने की तहरीर पर सचिवालय के चालक पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

 एसपी के आदेश पर विशेश्वरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम सुल्ताना माफी निवासी सरदार रामप्रसाद सिंह की पुत्री केसर कौर का विवाह 11 अगस्त 2012 को बौंडी थाना क्षेत्र के राजा बौंडी गांव निवासी राजवीर सिंह पुत्र गुरबचन के साथ हुआ था। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य संपत्ति विभाग सचिवालय में चालक के पद पर तैनात हैं।
राजवीर सचिवालय कालोनी बादशाहनगर थाना महानगर जनपद लखनऊ में रह रहा हैं। एसपी नेहा पांडेय को दिए गए प्रार्थना पत्र में पत्नी केसर कौर ने पति राजवीर पर दहेज में सोने की अंगूठी, चेन व बाइक नहीं मिलने के कारण सात अप्रैल 2015 को घर से भगा देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

तहरीर में उसने कहा है कि 24 अप्रैल को उसकी आठ माह की पुत्री को भी असलहे की नोक पर पति जबरन उठा ले गए। एसपी ने इस मामले में सचिवालय कर्मी राजवीर के खिलाफ दहेज के उत्प़ीडन के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया था। एसओ बीके यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें