फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से कुचलकर दो लोगों की मौत, एक घायल

Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसो में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक ग्रामीण घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर उसका चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन


रुपईडीहा क्षेत्र में नेपाल के जनकपुर निवासी भरत मंडल (30) मंगलवार शाम को खरीदारी करने रुपईडीहा बाजार आया था। देर रात नेपाल लौटते समय बस अड्डे से आगे सब्जीमंडी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। ट्रक से कुचलकर भगत की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर ली।

इसके चलते चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उधर गोंडा जिले में कटवा नाला कौड़िया निवासी परशुराम अपनी पत्नी शिवकुमारी उर्फ मायादेवी (48) के साथ बाइक से सुबह कैसरगंज के सरवनपुरवा में ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


लखनऊ-बहराइच मार्ग पर परमहंस डिग्री कॉलेज के सामने बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। शिवकुमारी सड़क पर गिर गई। ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। इस हादसे में घायल परशुराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें