पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने अवैध बालू खनन में आरोपों से घिरे रिसिया एसओ जेपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। निरीक्षक अजय कुमार सिंह को रिसिया का नया एसओ बनाया गया है। सात दरोगा भी इधर से उधर किए गए हैं।
रिसिया में तैनात रहे थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव पर अवैध बालू खनन पर शिकंजा नहीं कस पाने का आरोप था। सांसद सावित्री बाई फुले ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसके बाद एसपी नेहा पांडेय ने एसओ जेपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस लाइन में रहे निरीक्षक अजय कुमार सिंह को रिसिया का एसओ बनाया गया है।
दरोगा जितेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गंड़ारा, पवन कुमार सिंह को पुलिस लाइन से बौंडी, फखरपुर एसओ से हटाए गए विनोद यादव को कैसरगंज, केदारराम को कैसरगंज से रामगांव थाना, ब्रह्मानंद सिंह को कैसरगंज से महसी चौकी प्रभारी, अखिलेश मिश्रा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भग्गड़वा और हरी नरायन मिश्रा को चौकी भग्गड़वा से नानपारा कोतवाली में एसआई के पद पर स्थानांतरित किया गया है।