फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबकर बालक की मौत

Sun, 21 Jun 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर पुरैना गांव निवासी एक बालक गांव के निकट बह रहे बोझिया नाले के तट पर हमजोलियों के साथ देरशाम को खेल रहा था। तभी पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया।
विज्ञापन

 शाम को ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बालक का पता नहीं चल सका था। सुबह उसका शव नाले में उतराता मिला।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम अमृतपुर पुरैना निवासी रामबिहारी वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र पांचू वर्मा शाम को गांव के अपने हमजोलियों के साथ खेलते हुए 100 मीटर दूरी पर बहने वाले बोझिया नाले के तट पर पहुंच गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में जा गिरा।
 मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक गांव के लोग दौड़ते। तब तक वह डूब चुका था। काफी खोजबीन की गई, लेकिन पांचू का पता नहीं चल सका था।
 शनिवार सुबह पुन: गांव के लोग परिवारीजनों के साथ नाले के तट पर पहुंचे। जब खोजबीन हो रही थी। तभी उसका शव उतराता हुआ झाड़ियों में मिला। गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकालकर पंचनामा के बाद दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें