फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या व लूट के दो आरोपी जेल भेजे

Wed, 24 Jun 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पांच दिन पूर्व जियाउद्दीनपुर के आम के बाग में हुए दोहरे हत्याकांड एवं लूट की वारदात में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से दो तमंचा, नगदी व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी मुशफ्फर 45 हजार रुपये का इनामी है। इसके ऊपर मेरठ, शामली, और मुजफ्फरनगर जीआरपी थाने में मामले दर्ज हैं। गैंग ट्रेनों भी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 21 जून की रात को तीन बदमाशों ने जियाउद्दीनपुर के आम के बाग में प्रेम सिंह और वीरेंद्र की हत्या करके नगदी व सामान लूट लिया था। भागते समय एक बदमाश सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाश पास उर्फ मुशफ्फर उर्फ गुलजार पुत्र अली एवं अफसर पुत्र अली निवासी नई बस्ती जामा मस्जिद थाना उझानी को गिरफ्तार किया था। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक विनय यादव ने बताया कि मुशफ्फर के ऊपर जीआरपी मेरठ के द्वारा 15 हजार, मुरादाबाद और शामली जीआरपी द्वारा 15-15 हजार का इनाम घोषित है।। मेरठ जीआरपी ने इसकी पुष्टि की है। तीसरा बदमाश असगर पुत्र बाबू फकीर निवासी नई बस्ती हापुड़ है। दोनो बदमाशों को जेल भेज दिया है। गैंग ट्रेनों भी लूट की वारदातों को अंजाम देता था।

हरियाणा पुलिस पहुंची कासगंज
कासगंज ब्यूरो। दोहरे हत्या कांड व लूट के मामले में पकड़े गए बदमाशों के संबंध में जानकारी लेने के लिए हरियाणा के पंचकुला थाने की पुलिस भी पहुंची। जियाउद्दीनपुर के आम के बाग में हुई घटना की तरह ही पंचकुला में हत्या व लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। हरियाणा पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर उनके फोटो भी लिए हैं। पंचकुला के इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें