फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफनियंत्रित ट्रक ने व्यवसायी को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेहड़ा गांव निवासी युवक दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के सासरपारा चौराहे पर ठेेेले पर बतासा बिक्री का काम करता था। बुधवार देर रात वह बतासा बेचकर वापस शहर स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही पथार बेहड़ा गांव निवासी सत्यप्रकाश (30) पुत्र रामबचन बतासा बेचने का काम करता था। वह शहर के आसाम रोड के निकट किराये का मकान लेकर रहता था। बुधवार देर रात वह बतासा बेचकर ठेलिया लेकर अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान बौद्ध परिपथ पर सासरपारा चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने व्यवसायी को रौंद दिया। ट्रक के नीचे दबकर सत्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फरार ट्रक चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसओ पीपी पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें