पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बहराल बैरियर पर बुधवार देर शाम को पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान अवैध रूप से ले जा रही शराब समेत आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पांवटा पुलिस के एएसआई राम लाल की टीम बहराल-सतीवाला सड़क पर रात को गश्त पर थी। इस दौरान रामलाल (40) पुत्र मातु राम गांव और डाकघर बातामंडी तहसील पांवटा को तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान आरोपी के कंधे पर रखे बोरे के अंदर एक कार्टन से देसी शराब की 12 बोतलें बरामद की गईं। उधर, एक अन्य मामले में भी पुलिस ने दुकान की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से 9 बोतलें बीयर के साथ दो लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपी अंकुश बीयर का कोई लाइसेंस पेश नहीं दिखा सका। इन दोनों मामलों में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू के दी है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के दो मामले दर्ज हुए हैं। अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।