फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के लिए विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खपुरवा थैलिया गांव निवासी एक विवाहिता को ससुराल के लोगों ने शादी में बाइक न मिलने के चलते पीटकर मार डाला। फिर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ससुरालीजन फरार हैं, तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत भदवानी गांव निवासी गंगाराम ने फखरपुर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी रीता (20) का विवाह दो वर्ष पूर्व फखरपुर थाना अंतर्गत कपुरवा गांव निवासी उदयभान के साथ किया था। लेकिन विवाह के कुछ महीने बाद से ही शादी में बाइक न मिलने को लेकर रीता को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में रीता ने मायके को सूचना दी। पिता गंगाराम का कहना है कि बेटी के ससुराल के लोगों से चार बार बात की गई। पारिवारिक स्थिति सुधरने पर बाइक की डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन बेटी का उत्पीड़न नहीं थमा। पिता का कहना है कि गुरुवार देर शाम को खपुरवा गांव के लोगों ने बेटी के मौत की सूचना दी। इस पर गंगाराम ने रीता के ससुराल के लोगों से संपर्क साधा। लेकिन उन सभी ने मोबाइल रिसीव नहीं किया। गंगाराम का कहना है कि शक होने पर वह परिवार के लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव पतली रस्सी से लटक रहा था। पैर जमीन में लगा हुआ था। जबकि शरीर पर चोटों के निशान थे। गले पर भी चोट और दबाव के निशान मिले। गंगाराम की सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने रीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आरपी सोनकर का कहना है कि पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपी फरार हैं, तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें