पिसावां में गुरुवार को घास लेने निकले बुजुर्ग की खेत में लटक रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सतनापुर गांव निवासी टाई (62) गुरुवार शाम जानवरों के लिए घास लेने गया था।
देर रात होने पर भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद टाईं गांव के बाहर जयपाल के खेत में मृत हालत में पाया गया। उसके शव के ऊपर हाईटेंशन तार लटक रहे थे। बताते हैं कि टाईं हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।