फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में तब्दील हुआ मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल, काले कपड़े पर रही रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कुछ घंटे पहले हुई झमाझम बारिश ने कार्यक्रम को फीका कर दिया। कुछ देर बाद कार्यक्रम स्थल कीचड़ में तब्दील हो गया। झमाझम बारिश के दौरान भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। काले कपड़े पर पूरी तरह रोक रही। बिना चेकिंग के किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

जिले में रविवार को बिसवरियां मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले हुई झमाझम बारिश के कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश पाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। शरीर पर किसी भी प्रकार के काले वस्त्र को धारण करके अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। झमाझम बारिश के दौरान कार्यक्रम स्थल तक जाने वाला मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया।
पंडाल में जा रही भीड़ को बिना चेकिंग के अंदर प्रवेश नहीं मिला। पुलिसकर्मी बारिश के दौरान भी खड़े होकर अपनी ड्यूटी निभाते रहे। कहीं कोई भी पुलिसकर्मी कोई लापरवाही न बरते। इसके लिए उच्चाधिकारी निरीक्षण करते रहे। एएसपी नगर कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के पहुंचने तक चार बैरियर बनाए गए थे। बिना चेकिंग के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें