फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायद अब पूरी हो ओवरब्रिज व अंडरपास की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में रेलवे क्रॉसिंग पर एक जगह ओवरब्रिज व एक जगह अंडरपास बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। हालांकि, अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी है। इसे लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद लोगों की उम्मीद फिर जगी है। जानकारों का मानना है कि यह मांग पूरी होती है कि लाखों की आबादी को जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

शहर में गोंडा रेलवे क्रॉसिंग के पास लंबे समय से ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है। बहराइच से गोंडा मार्ग पर रोजाना दो से तीन लाख की आबादी यात्रा कर रही है। ट्रेन आने के दौरान रेलवे फाटक बंद हो जाने से लंबा जाम लग जाता है। जाम लगने के कारण सफर में आधे से एक घंटे का फर्क आता है। वहीं, बीते चार सालों से बक्शीपुरा चांदमारी के लोग असम रोड से चुंगीनाका मार्ग पर अंडरपास की मांग कर रहे हैं। अंडरपास न बनने का दंश 20 हजार की आबादी झेल रही है। कई बार लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। डीएम से लेकर सांसद तक से गुहार लगाई, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। ओवरब्रिज व अंडरपास की सौगात मिलती है तो लगभग चार लाख की आबादी को राहत मिलेगी। रेलवे के सूत्रों से जानकारी मिली है कि जिले को ओवरब्रिज व अंडरपास की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें