फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 लीटर अवैध शराब बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आबकारी विभाग ने मंगलवार देर रात छापा मारकर 200 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि इस शराब में कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग को बीते कई दिनों से पड़ोसी जनपद लखीमपुर से भारी मात्रा में अवैध शराब तस्करी कर जनपद के सीमावर्ती गांवों में लाने की सूचना मिल रही थी। इस पर जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने वेष बदलकर सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारियां जुटाने के बाद एसएसबी जवानों के साथ मंगलवार की देर रात सीमा क्षेत्र पर घेराबंदी थी। इस दौरान लखीमपुर से बहराइच आने वाले मार्ग पर गिरिजापुरी बैराज के पास कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर आते दिखे।
एसएसबी जवानों को देखकर वे शराब मौके पर फेंककर भाग खड़े हुए। मौके से एसएसबी जवानों ने दो सौ लीटर अवैध शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने दो सप्ताह पूर्व भी सौ लीटर अवैध शराब इसी स्थान पर बरामद की थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस शराब में चूहे मारने की दवा व सल्फास भी मिलाई जा रही है। इसके सेवन से लोगों को जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में ग्रामीणों को भी इस शराब के सेवन से बचना होगा। नहीं तो कभी भी अनहोनी हो सकती है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जनपद लखीमपुर से प्रतिदिन भारी मात्रा में अवैध शराब जनपद के सीमावर्ती गांवों में लाकर खपाई जा रही है। इस शराब के उत्पादन में नौसादर व यूरिया के साथ ही भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशकों का भी प्रयोग किया जा रहा है। इसका खुलासा मंगलवार की देर रात बरामद अवैध शराब की बरामदगी के बाद हुआ है। जहरीली शराब की तस्करी होने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें