फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर घुसे चोर, नगदी-जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। ठाकुर महतो पुरवा गांव में अज्ञात चोरों ने खिड़की के रास्ते घर में घुसकर जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर महतो पुरवा गांव निवासी कमरुद्दीन की बेटी की शादी दो जुलाई को होनी है। शादी को लेकर घर में तैयारियां जोरों पर हैं। दहेज का सामान भी खरीद कर घर में रखा गया था। शुक्रवार की रात अज्ञात चोर खिड़की के रास्ते घर में घुस आए और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने कंगन, हार ,मंगलसूत्र व कान की झुमकी के अलावा नगदी व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। कैसरगंज कोतवाल दददन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें