फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए समय से फुल प्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, पृथक महिला एवं पुरुष शौचालय, रैंप, प्रकाश, पंखा इत्यादि मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी जाएं।
विज्ञापन

छह जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों प्रथम पाली नौ से 12 बजे व द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महराज सिंह इंटर कॉलेज, तारा महिला इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय तथा केडीसी के ब्लॉक ए व बी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। बीएड प्रवेश परीक्षा में 3,044 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के मोबाइल, सामान इत्यादि सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था भी की जाए।
इस मौके पर डीएफओ बहराइच मनीष सिंह, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव, प्राचार्य केडीसी विनय कुमार सक्सेना, एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पयागपुर दिनेश कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव समेत अन्य स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें