फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। शिवपुर ब्लॉक निवासी गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन स्वास्थ्य उपकेंद्र ले जा रहे थे। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों व आशा बहू ने सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक शिवपुर की ग्राम पंचायत बघौली निवासी रियाज की पत्नी मैसरुन्निशां गर्भवती थीं। गुरुवार रात उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने स्थानीय आशा बहू मीरा देवी को सूचना दी। आशा बहू ने तत्काल एंबुलेंस सेवा-102 से संपर्क किया। एंबुलेंस आने पर परिजन महिला को लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र रवाना हो गये। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एक स्थान पर एंबुलेंस रोक कर मेडिकल टेक्नीशियन लवकुश कुमार व ड्राइवर रोमगोपाल की मदद से आशा बहू ने सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को उपकेंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत बेहतर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें