फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की अय्याशी से तंग आकर पत्नी ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। 15 दिन पहले नहर पुलिया के पास युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ने पत्नी अपने भाई व सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। बताया जा रहा है कि वह पति की अय्याशी से परेशान थी। पति जमीन बेचकर अय्याशी कर रहा था। रोकने के बाद भी जब नहीं माना तो पत्नी ने अपने भाई व सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया और सभी को जेल भेज दिया। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के चुलंभा गांव निवासी संतोष सिंह का शव 29 मई को तिवारीपुर नहर पुलिया के पास बरामद हुआ था। उसकी पत्नी रीता सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी केशव चौधरी ने घटना का खुलासा करने के लिए कैसरगंज कोतवाल दददन सिंह को निर्देश दिया और सहयोग करने के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया। घटना का खुलासा पुलिस ने सोमवार को कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पत्नी की बातों पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ के दौरान पत्नी कभी कुछ तो कभी कुछ बता रही थी। जांच के दौरान जब पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो वह टूट गई और जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका पति अय्याशी था और इसके लिए जमीन बेच रहा था।
मना करने के बाद भी वह नहीं माना और अय्याशी करता रहा। एएसपी ने बताया कि पत्नी को लगा कि वह सारी जमीन बेच देगा तो कुछ नहीं बचेगा। इसी वजह से उसने अपने भाई अजय सिंह निवासी डुमरियाडीह थाना वजीरगंज, जिला गोंडा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। एएसपी ने बताया कि पत्नी अपने साथ पति को मायके ले गई। वहां उसको शराब पिलाई और नशे में होने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के ही रामेंद्र को बुलाकर बाइक से शव कैसरगंज भिजवा दिया। वहां पर पहले से मौजूद पारसनाथ सिंह ने शव छिपाने में पूरा सहयोग किया। पत्नी के जुर्म स्वीकारने के बाद पुलिस ने भाई व अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि संतोष के नाम काफी जमीन थी। वह लगातार इसे बेच रहा था। पत्नी इसका विरोध कर रही थी, लेकिन वह मान नहीं रहा थी। अब भी लगभग 70 बीघा जमीन बची है। इसे बचाने के लिए ही पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उसका पति अय्याशी करने में पूरा पैसा खर्च कर देता था। मना करने पर मारने-पीटने लगता था।
पूछताछ के दौरान पता चला कि पारसनाथ की मृतक से पहले काफी अच्छी दोस्ती थी, लेकिन इधर काफी मनमुटाव हो गया था। वहीं, एक अन्य व्यक्ति से संतोष व पारसनाथ दोनों की दुश्मनी थी। पारसनाथ ने सोचा कि घटना को अंजाम देने के बाद अपने दुश्मन को फंसा देगा, लेकिन उसकी यह थ्योरी पुलिस के सामने चल नहीं सकी और सारा भेद खुल गया।
कैसरगंज पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से घटना का खुलासा किया है। पत्नी व उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें