फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस की नली में छेद होने से हुई थी बाघ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज में मिले बाघ के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल गया। बाघ की सांस की नली में छेद होने के कारण उसकी मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद बाघ का बिसरा अन्य जांचों के लिए बरेली लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज में बंधा रोड से रेंज कैंपस जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को एक बाघ का शव मिला था। शव मिलने की सूचना रेंज अधिकारी ने डीएफओ को दी थी।
बाघ का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया था। बुधवार को बाघ के शव का पोस्टमार्टम दुधवा टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्सक दया शंकर, कतर्नियाघाट के चिकित्सक वीरेंद्र वर्मा व मोतीपुर के पशु चिकित्सक विनोद कुमार भार्गव ने किया। डीएफओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सांस की नली में छेद होना बताया गया है। बाघ की उम्र चार से पांच वर्ष के बीच है। डीएफओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बिसरा आईबीआरआई, बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें