फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर शुरू हुई टेट्रा पैक की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आबकारी विभाग की ओर से संचालित देशी शराब के ठेकों पर प्लास्टिक की शीशियों में बिकने वाली शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब सभी देशी शराब की दुकानों पर टेट्रा पैक में शराब की बिक्री शुरू की गई है। विभिन्न जनपदों में मिलावटी शराब की बिक्री से हुई मौतों के बाद आबकारी महकमे ने यह कदम उठाया है। टेट्रा पैक में शराब की बिक्री से मिलावट पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि जनपद में संचालित देशी शराब की सभी 206 दुकानों पर देशी शराब के टेट्रा पैक की बिक्री शुरू कर दी गई है। बीते दिनों रायबरेली व आजमगढ़ में मिलावटी शराब की बिक्री के बाद कई लोगों की मौत हो गई थी। जनपद में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए यह कदम उठाया गया है। सभी सीएलटू संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि शराब विक्रेताओं को अब टेट्रा पैक ही उपलब्ध कराया जाए जिससे मिलावट पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके। बीते वित्तीय वर्ष में जनपद में देशी शराब की खपत 7008528 लीटर हुई है। इससे स्पष्ट है कि जनपद में देशी शराब की खपत अधिक है। प्लास्टिक की शीशियों में बिकने वाली शराब की खाली शीशियों को कबाड़ की दुकान से खरीदकर मिलावटी शराब बाजार में बेच दी जाती थी। इस कारण आए दिन विभिन्न स्थानों पर दुखद घटनाएं हो रही थीं। अब टेट्रा पैक में शराब बिकने से मिलावट नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें