फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज में खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला। हमला करने के बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। किसान की मौत की सूचना पर गांव व परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत कटियारा बीट में बर्दिया गांव निवासी 45 वर्षीय अवधराम पुत्र बदलूराम का खेत है। यह इंडो-नेपाल बॉर्डर पर कटियारा बीट के पास जंगल से सटा हुआ है। शनिवार को अवधराम अपने बड़े भाई बुधराम व अपने बेटे अनिल के साथ मसूर के खेत की रखवाली कर रहे थे। कुछ देर बाद बुधराम घर पर खाना लेने के लिए चले गए। बाप-बेटा खेत की रखवाली कर रहे थे। बताया जाता है कि खेत की रखवाली करने के दौरान जंगल से बाघ निकल आया और किसान अवधराम के ऊपर हमला कर दिया।
उसने सीधे अवधराम की गर्दन दबोच ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खेत में मौजूद बेटे ने भागकर किसी तरह जान बचाई और घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट रेंज अफसर रामकुमार, वन दरोगा पवन शुक्ला, बीट इंचार्ज जमुना विश्वकर्मा व सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कटियारा बीट बाघ का टेरेटरी इलाका है। यहां बाघ का मूवमेंट बना रहता है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ग्रामीणों का एक समूह बनाकर काम करने और जंगल की ओर न जाने की अपील कर रहा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व दहशत बनी हुई है।
घटना भारत-नेपाल सीमा की है। सबसे पहले यह पता किया जाएगा कि बाघ भारत का है या नेपाल का। इसका मूवमेंट कहां-कहां है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम व डब्ल्यूटीआई की टीम लगी है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें