बहराइच। लोनियनपुरवा सिंगहिया गांव में बुआ और भतीजी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कही है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा सिंगहिया गांव रामधीरज की पुत्री सुशीला (16) व मुंशीलाल की बेटी जलवर्षा (12) आपस में बुआ-भतीजी रहीं। शनिवार को अचानक दोनों की तबियत बिगड़ी तो परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर दोनों की हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिवारीजन ने बताया कि कोई कीड़ा मारने वाली दवा को खा ली थी, लेकिन जहरीला पदार्थ खाने की वजह नहीं पता चल सकी। हुजूरपुर थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं था। किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। अगर कोई तहरीर देगा तो उचित कार्रवाई की जाएगी।