फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव से वोट डालने पहुंचे तेलागौड़ी गांव के मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। विधानसभा बलहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत आंबा के भरथापुर मतदान केंद्र पर ग्राम सभा आंबा के मजरा तेलागौड़ी के मतदाता नाव पर सवार होकर मतदान के लिए पहुंचे। मतदाताओं ने मतदान के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर गेरुवा व कौड़ियाला नदियों में लगभग पांच से आठ किलोमीटर की दूर तय की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आंबा का क्षेत्रफल अधिक होने के कारण यहां आंबा व भरथापुर में दो जगहों पर मतदान केंद्र बनाया गया था। मतदान केंद्र आंबा में वनग्राम बिछिया, भवानीपुर व आंबा के मतदाताओं ने मतदान किया। जबकि भरथापुर मतदान केंद्र पर ग्रामसभा आंबा के मजरा तेलीगौड़ी जो घाघरा बैराज के समीप बसा है। वहां के मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के लिए ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर गेरुवा व कौड़ियाला नदियों में पांच से आठ किलोमीटर का सफर तय किया। यहां मतदान के लिए आए ग्रामीण जवाहर, परमानंद, संदीप, दीपक व हीरालाल ने बताया कि मतदान करना उनकी प्राथमिकता में था। ऐसे में वह लोग नाव के सहारे मतदान के लिए यहां पहुंचे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें