बहराइच/पयागपुर। जिले में चुनावी माहौल बनाने के लिए 22 फरवरी को पयागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। रैली स्थल के चारों ओर तीन किलोमीटर दूर तक गांव को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा। गांव में बिना अनुमति के बाहर से या गांव से कोई आ-जा नहीं सकेगा है। कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को है।
जिले में चुनावी माहौल बनाने के लिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम पयागपुर के शिवदहा मोड़ के पास बने रैली स्थल से सभा को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। रैली स्थल से तीन किलोमीटर के चारों ओर के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया जाएगा।
आने व जाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। बिना अनुमति गांव के बाहर या बाहर से गांव में कोई प्रवेश नहीं करेगा। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पीएम की सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
प्रधानमंत्री पयागपुर रैली स्थल से जिले की सात विधानसभा समेत आसपास की 13 विधानसभा सीटों के लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम में जिले के अलावा गोंडा व श्रावस्ती के लोग भी शामिल होने पहुंचेंगे।
बहराइच से गोंडा जाने वाले राहगीरों को खुटेहना चौराहे से मोड़ दिया जाएगा और गोंडा से बहराइच आने वाले राहगीरों को पयागपुर चौराहे से मोड़ दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल तक आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो।
- कुवंर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर, बहराइच
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। भूमि-पूजन के बाद शनिवार को रैली की सफलता के लिए बाबा रामप्रकाश मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
- श्यामकरन टेकड़ीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष