फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। संत रविदास जयंती पर जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धा के साथ लोग संत रविदास के मंदिर पहुंचे और उन्हें अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिले के विभिन्न ब्लॉकों के स्कूलों में भी संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और मौजूद लोगों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

नानपारा के शिवालय बाग में संत रविदास की जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से संत रविदास के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत शिवालय बाग वीरेंद्र गिरी जी महाराज ने व संचालन रामविलास लोधी ने किया। ग्राम पंचायत मलुआ भौकराहा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे स्वामी विष्णु देवाचार्य महाराज ने कहा कि संत रविदास का जीवन त्याग, तपस्या और आस्था से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने अपना सारा जीवन हिंदू समाज की गौरवशाली परंपरा को स्थापित कराने में लगा दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रधान संगठन के संरक्षक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी को संत रविदास के आदर्शों पर चलकर हिंदू समाज को शक्तिशाली बनाना है। इस दौरान डॉ. आरएस गुप्ता, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
नवाबगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका ज्ञानवती के नेतृत्व में संत रविदास जयंती मनाई गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प वर्षा कर उन्हें याद किया। श्रीमती ज्ञानवती ने बच्चों को संत रविदास के आदर्शों, त्याग आदि के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षक माहेनिगार, राजीव सिंह, रशीद अहमद आदि मौजूद रहे। मिहींपुरवा स्थित सर्वोदय महाविद्यालय में संत रविदास जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रवक्ता लल्लन कुमार, बैजनाथ श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. संजय कुमार आदि ने छात्राओं को संत रविदास के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें