फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के गेट पर चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज की पर्ची पर बाहर की दवा लिखने एवं प्राचार्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अस्पताल चौराहे से जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज के महिला गेट पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला संयोजक आदर्श शुक्ल ने कहा कि प्राचार्य की मनमानी के चलते सरकार की योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंच रही हैं। आरोप लगाया कि प्राचार्य एके साहनी सिर्फ डॉक्टरों से वसूली कर रहे हैं। इससे डॉक्टर भी बेअंदाज होकर दूरदराज से आने वाले गरीब, मजदूर व किसान का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद डॉक्टर मरीजों को अपनी क्लीनिक पर भेजते हैं। नगर सह मंत्री सार्थक टंडन ने कहा कि हॉस्पिटल में लगातार गरीबों का शोषण होता रहता है।
ओपीडी शुरू होते ही यहां दलाल सक्रिय हो जाते हैं। आयुष्मान कार्ड के नाम पर 10 से 14 हजार रुपये तक लेकर तत्काल बना देते हैं। तहसील सह संयोजक आशीष सिंह ने कहा अगर जल्द से जल्द मांगें पूरी नहीं होती हैं तो जिलेभर में चक्का जाम कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विभाग संयोजक विवेक प्रताप सिंह, अमित गोंड, प्रज्वल मिश्रा, मयंक अग्रवाल, अंकित मिश्रा, अविनाश शुक्ला, अक्षय सिंह, निहाल शुक्ला, दीपक मिश्रा, शैलेश, ब्रजेश कश्यप, शुभम, शिवम, अंशुल व देवाशीष पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदर्शन से शहर के मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा। शहर के डिगिहा तिराहे से अस्पताल चौराहे व पानी टंकी तक जाम लगा रहा। यह जाम करीब डेढ़ घंटे तक रहा। जाम के कारण नौकरी पर जाने वाले, विद्यार्थियों एवं अन्य मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन खत्म होने के बाद यातायात कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें