फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। चरस की तस्करी करने आ रहे दो नेपाली तस्करों को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। दोनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रुपईडीहा थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम सीमा स्तंभ संख्या 653 के पास गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

गश्त के दौरान नेपाल की ओर से दो युवक आते दिखे। भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद जैसे ही उसकी नजर गश्त कर रही टीम पर पड़ी तो भागने लगे। इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान तीन किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में तस्करों की पहचान नेपाल के बांके जिले के जीपरका के इंदरगांव निवासी संगम व रिजवान के रूप में हुई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें