फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से दो की मौत, कई पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से दो की मौत, कई पीड़ित
विज्ञापन

- हैजे जैसे लक्षण आ रहे सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरीघाट (बहराइच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी क्षेत्र की ग्रामसभा अंगरौरा दुबहा में हैजे के लक्षण वाली बीमारी से मासूम सहित गर्भवती महिला की मौत हो गई। गांव में एक दर्जन से अधिक संक्रमित भी हैं। कोई अस्पताल में इलाज करा रहा है तो कोई घर पर है। सीएचसी अधीक्षक ने गांव में तत्काल टीम भेजने को कहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवम (दो वर्ष) पुत्र छोटेलाल बीमारी से पीड़ित था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उसे हैजे जैसी बीमारी थी। इसी तरह कलावती (40) पत्नी छोटेलाल गर्भवती थी। जिला अस्पताल में भर्ती थीं। लोगों का कहना है कि वह भी इसी बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसी तरह गांव की दुर्गावती, करीना, कृष्णा व लालजी सहित करीब दर्जनभर लोग बीमार हैं। वहीं, सूचना जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी प्रवीण पांडेय को मिली तो उन्होंने टीम भेजने की बात कही। साथ ही अपील की कि एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें