फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के छह ताले तोड़ कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थाना क्षेत्र के बमियारी गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने छह कमरों के ताले तोड़कर हजारों का सामान पार कर दिया। इसी विद्यालय में 30 अगस्त और नौ अक्तूबर को भी चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

बमियारी गांव के इस प्राथमिक विद्यालय की सुरक्षा पुलिस के लिए अब चुनौती बन चुकी है। तीन महीने में यहां तीन बार चोरी हो चुकी है। हर बार प्रधानाचार्य वलीउर्रहमान अंसारी पुलिस को अवगत भी कराते रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। पहली दो चोरियां तो पूर्व एसएचओ के कार्यकाल में हुई थीं। नवागत एसएचओ के समय की यह पहली चोरी है। इस बार चोरों ने छह ताले तोड़े। तीन पंखे, एक गैस सिलेंडर और प्रेसर कुकर सहित अन्य सामान उड़ा दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें