फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज/नानपारा। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस के रोकने पर किसान आक्रोशित हो उठे और जमकर नोकझोंक हुई। काफी देर तक पुलिस व किसानों में नोकझोंक होती रही। गुस्साएं किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के साथ जो हुआ है। वह निंदनीय है। यह घटना दर्शाती है कि भाजपा के मंत्री व विधायक सत्ता के नशे में चूर हैं। जिस तरह किसानों पर हमला किया गया है। यह मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम लोग वहां जा रहे है कि पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया और जाने नहीं दिया। वहां से पुलिस हम लोगों को जरवलरोड डाक बंगले में ले आई है। इस मौेके पर दृगराज यादव, माधवराज यादव, रंजीत यादव, जोगिंदर पहलवान समेत अन्य किसान मौजूद रहे। नानपारा में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला महासचिव मोहनलाल वर्मा के अगुवाई में किसान लखीमपुर के लिए निकले थे। नानपारा पुलिस ने टोल प्लाजा के पास किसानों को हिरासत में लिया। इस दौरान काफी कहासुनी भी हुई। इस मौके पर प्रमोद त्रिपाठी, घनश्याम वर्मा, पारसनाथ वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें