फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया मौन सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर में किसानों की मौत के विरोध मेें सोमवार को जिले के सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन सत्याग्रह कर विरोध-प्रदर्शन किया। सपाइयों ने पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरएल्ला खां बंटी की अगुवाई मेें पुलिस की सख्ती के बावजूद कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर मौन सत्याग्रह कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंटी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के आंदोलन से घबराई हुई है। पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि यह घटना सरकार की कथनी व करनी में अंतर को दर्शाती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार का अपने ही नौकरशाहों पर अंकुश नहीं है। पयागपुर में सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बहराइच-गोंडा राजमार्ग जाम कर दिया। इस दौरान सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन, रामजी यादव, मोहम्मद आलम सरहदी आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। वहीं, जिला प्रशासन ने रविवार को पूर्व काबीना मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह, जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक रामतेज यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, देवेशचंद्र मिश्रा, प्रदीप यादव, मनुदेवीे, निशा शर्मा व अनिल यादव को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें