फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला अधिवक्ता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहोरिकापुर के मजरा तिवारी पुरवा निवासी एक अधिवक्ता का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर संकल्पा बाग में एक पेड़ से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर हरदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ महसी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के बहोरिकापुर के मजरा तिवारी पुरवा निवासी अधिवक्ता पवन कुमार तिवारी के पिता भरतराज तिवारी ने हरदी थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा पवन कुमार तिवारी पेशे से अधिवक्ता है और महसी तहसील में बैठता है। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि पवन ने रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ निवासी जुगना पुत्री बंसीधर की ओर से हर्जा-खर्चा मुकदमा का दावा किया था। इसके बाद महिला अपने पति पर 376 का केस दर्ज कराना चाहती थी। जिस संबंध में महिला ने मृतक अधिवक्ता से पति पर मुकदमा दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र लिखने को कहा था जिस संबंध में अधिवक्ता ने पति पर गलत मुकदमा न दर्ज कराने की सलाह दी थी।
यह बात महिला के साथी रामगांव थाना क्षेत्र के बभनी चक नेवादा निवासी एक व्यक्ति को नागवार गुजरी। तभी से मृतक अधिवक्ता को फोन पर महिला व महिला के साथी द्वारा अभद्र बातें कही जा रही थीं। तहसील आकर धमकी व जान से मारने की भी बात कह रहे थे। तहरीर में कहा कि ब्लैकमेल करते हुए बेटे को घर से फोन कर बुलाया और एक अज्ञात सहित तीन लोगों ने हत्या कर पेड़ से लटका दिया। एसओ हरदी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर महिला व उसके साथी के अलावा एक अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें