फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास अनाज के गोदाम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा थाने के पास स्थित अनाज के गोदाम में सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की भनक पुलिस को नहीं लग सकी। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने जांच शुरू कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। वहीं, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के अगैया चौराहे पर भी शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन भोर होने के कारण चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके।
विज्ञापन

मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा कस्बे के शांतिनगर निवासी संजय अग्रवाल अनाज को खरीदने व बेचने का काम करते हैं। अनाज को रखने के लिए वह अपने ही मकान में गोदाम बना रखे हैं। पीड़ित का मकान थाने के बिल्कुल बगल है। सोमवार की रात संजय रोज की तरह दुकान व गोदाम बंद करके ऊपर मकान मे चले गए। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अनाज की बोरी व लगभग 40 हजार नगदी उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है। मंगलवार की सुबह चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। थाने के बगल हुई चोरी की भनक गश्त कर रही पुलिस को भी नहीं लग सकी। ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी व गश्त दोनों सवालों के घेरे में है। मटेरा थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अगैया। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के अगैया निवासी राजेंद्र प्रसाद की दुकान अगैया चौराहे पर स्थित है। मंगलवार की भोर चोरों ने दुकान में चोरी करने के लिए शटर का ताला तोड़ दिया, लेकिन सुबह होने के कारण चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें