फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द राइज ऑफ नमो एंड न्यू इंडिया’ पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
21 बीएचआर 10 - पयागपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर के मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रमेश चंद्र तिवारी लिखित ‘द राइज ऑफ नमो एंड न्यू इंडिया’ पुस्तक का विमोचन उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व कैसरगंज सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह ने किया। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व उनकी उपलब्धियों का वर्णन किया गया है।
विज्ञापन

लेखक रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित इस पुस्तक में प्रधानमंत्री की पिछले आठ वर्षों में की गई राजनीतिक यात्राओं का वर्णन किया गया है। इसके अलावा उनकी नीतियों व उपलब्धियों के बारे में भी लिखा गया है। लेखक ने बताया कि पुस्तक में चार महापुरुषों सरदार बल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, अटल बिहारी वाजपेई व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति भी लिखी गई है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी समेत भाजपा नेता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें