फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से उप डाकघर में नहीं बन रहा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। उप डाकघर रुपईडीहा में कंप्यूटर खराब होने के चलते तीन माह से आधार कार्ड नहीं बन रहा है। इसके चलते आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। साथ ही सहायक पोस्ट मास्टर के तबादले के बाद नई तैनाती न होने से डाक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने बताया कि सरकार ने आधार कार्ड को सभी सेवाओं का लाभ पाने के लिए अनिवार्य कर रखा है। बैंक व डाकघरों में आधार कार्ड बनाया जाता है।
विज्ञापन

रुपईडीहा स्थित उपडाकघर में तीन माह से आधार कार्ड न बनने से लोगों को भटकना पड़ रहा है। साथ ही सरकारी सेवाओं का लाभ पाने में भी दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा यहां तैनात रहे सहायक पोस्ट मास्टर विनीत कुमार मिश्रा का तबादला हो जाने के बाद कोई तैनाती न होने से ग्राहकों को डाक सेवाओं का लाभ समय से नहीं मिल पा रहा है। उपडाकघर के पोस्ट मास्टर इंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि कंप्यूटर खराब होने के चलते आधार कार्ड बनवाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें