28 बीएचआर 42 - महसी में बेलहा-बेहरौली तटबंध में बौंडी के निकट बना छिद्र।
- फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। बेलहा-बेहरौली तटबंध में बौंडी के पास छिद्र बन गया है। इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सिंचाई विभाग के एसडीओ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं। निर्माण शुरू करा दिया गया है।
महसी में बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए बेलहा-बेहरौली तटबंध का निर्माण दशकों पूर्व हुआ था। इस तटबंध से ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव में सुरक्षा मिलती है। बेलहा-बेहरौली तटबंध में बौंडी के पास जमीन बैठ गयी। जिससे छिद्र बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि वहां पानी भी नहीं है। ऐसे में अपने आप छिद्र बना है। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को दी। सूचना मिलते ही एक्सईएन ने एसडीओ को मौके पर भेजा। सहायक अभियंता बीडी पाल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छिद्र को बंद करने का कार्य शुरू करा दिया है। एसडीओ ने बताया कि लगभग तीन फिट छिद्र बना है। इसकी जांच की जा रही है।