फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में दबोचा गया बिहार में तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बिहार के सीवान जिले के दारौंदा में अपनी ससुराल जाकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बहराइच से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर सास, ससुर व पत्नी की हत्या के साथ अपनी बेटी को भी मरणासन्न कर दिया था। बिहार पुलिस रिमांड पेशी के बाद उसे लेकर रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बिहार के सीवान जिला के दारौंदा थाना अंतर्गत भीखाबांध कोहरा टोला निवासी अलीसेने की बेटी नसीमा खातून का विवाह तीन साल पहले बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी मुबारक अली से हुआ था। शादी के बाद से ही अनबन रहती थी जिस पर पत्नी बेटी सबीहा खातून के साथ मायके चली गई थी। 15 अगस्त की रात को मुबारक अपनी ससुराल पहुंचा और ससुर अलीसेने, सास नजमा खातून व पत्नी नसीमा खातून की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी जबकि बेटी सबीहा को भी मरणासन्न कर दिया था। घटना के समय आरोपी का साला किसी काम से कानपुर आया था। कानपुर में रहने के दौरान ही मोबाइल से घटना की जानकारी मिली।
जानकारी होने पर कानपुर से लौटे साले मुश्ताक अली ने घर पहुंचकर थाने में तहरीर दी। बिहार पुलिस ने उसकी तलाश में बहराइच की एसपी सुजाता सिंह से संपर्क किया। एसपी के निर्देश पर एसओजी टीम के प्रभारी मुकेश सिंह, सुनील कुमार यादव, रवि प्रताप यादव, कोतवाली देहात से एसआई भुवनेश्वर यादव की पुलिस टीम और दारौंदा थाने के एसओ अजीत सिंह ने उसे शनिवार को गोलवाघाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे बहराइच की अदालत में रिमांड पेशी पर लाया गया जिसके बाद बिहार पुलिस उसे अपने साथ लेकर बिहार के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी से विवाद शुरू हो गया था। विवाद ने बड़ा रूप तब ले लिया। जब सास-ससुर से भी अनबन शुरू हो गई तो आरोपी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
मुश्ताक अली ने बताया कि उसकी बहन नसीमा खातून के पहले पति की मौत हो गई थी जबकि मुबारक अली की पत्नी की मौत हो गई थी। पारिवारिक सहमति के बाद दोनों ने शादी की थी मगर शादी के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। कई बार इसे लेकर विवाद हो चुका था। आखिरी में यह तिहरे हत्याकांड का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें