फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को ले जा रही बस की स्टेयरिंग फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट से सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस की स्टीयरिंग बुधवार सुबह फेल हो गई जिससे बस का पहिया निकल गया। बस में सवार 40 यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड के खैरीघाट से प्रतिदिन प्राइवेट बसों का जिला मुख्यालय और जिला मुख्यालय से क्षेत्र में आवागमन होता है। बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास एक प्राइवेट बस 40 यात्रियों को लेकर जिला मुख्यालय जा रही थी। बस रामगांव थानाक्षेत्र के बाबापुरवा गांव के पास पहुंची तभी सुबह 10.30 बजे के आसपास बस की स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे बस के अगले पहिये का चक्का बाहर निकल गया। बस डगमगाने लगी। बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ के साथ बस को सड़क किनारे रोक दिया जिससे बड़ा हादसा बच गया। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें